Share

प्रयागराज: नैनी सेंट्रल जेल में अचानक पड़ा छापा, अतीक अहमद के पहुंचने से पहले ली गई तलाशी
प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में अचानक छापा पड़ा है। एडीजी जेल साबत के आदेश पर आईपीएस शिव हरी मीणा ने नैनी सेंट्रल जेल का दौरान किया है। दौरे के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेल रंग बहादुर भी मौजूद हैं। प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में अचानक छापा पड़ा है। एडीजी जेल साबत के आदेश पर आईपीएस शिव हरी मीणा ने नैनी सेंट्रल जेल का दौरान किया है। दौरे के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेल रंग बहादुर भी मौजूद हैं। बैरक गहन तलाशी ली गई है। माफिया अतीक की कोर्ट में पेशी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तीन बटालियन पीएसी के अलावा आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है। सिविल पुलिस एक हजार जवान कोर्ट के अलावा परिसर के आसपास तैनात हैं। पिछली बार माफिया अतीक को कोर्ट परिसर में गालियां सुनने को मिली थीं। इस बार सुरक्षा में न हो कोई चूक इसके लिए व्यापक रणनीति बनाई गई है। कोर्ट परिसर में दूसरे वकीलों की नो एंट्री
कोर्ट में जिस वकील का केश होगा सिर्फ उसी वकील को मिलेगी एंट्री। दूसरे वकीलों को कोर्ट परिसर में एंट्री नहीं मिलेगी। एलआईयू और आईबी की टीमों को भी मुस्तैद किया गया है। पुलिस महकमे के आला अधिकारी भी कोर्ट परिसर में तैनात रहेंगे प्रयागराज लाया जा रहा अतीक
यूपी का माफिया और प्रयागराज के धूमनगंज में शूटआउट का मास्टरमाइंड अतीक अहमद आज एक बार फिर प्रयागराज लाया जा रहा है। यहां उमेश पाल मर्डर केस में उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड में लेने की तैयारी है। 1300 किलोमीटर के सफर में पुलिस काफिले की गाड़ी का खास ध्यान रख रही है और पूरी सुरक्षा के बीच माफिया को प्रयागराज लाया जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *