Share

एजेंसी समाचार
हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में 11,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने अककटर बीबीनगर का शिलान्यास करने के साथ ही पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। पीएम मोदी ने हैदराबाद में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आस्था, आधुनिकता और टूरिज्म को जोड़ने वाली ट्रेन-मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना-आंध्रप्रदेश को जोड़ने वाली एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। यह ट्रेन एक प्रकार से आस्था, आधुनिकता और टूरिज्म को जोड़ने वाली है। इसके साथ ही आज यहां 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में करीब 70 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क बनाया गया है। आज यहां 13 टटळर सर्विस शुरू हुई है, टटळर का तेजी से विस्तार हो सके जिसके लिए तेलंगाना के लिए 600 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
जहां भाई-भतीजावाद वहां भ्रष्टाचार-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि कुछ मुट्ठी भर लोग हैं जिन्हें ईमानदारी से काम करनेवालों से परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां परिवारवाद और भाई-भतीजावाद होता है वहीं से भ्रष्टाचार फलना-फूलना शुरू हो जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र के ज्यादातर प्रोजेक्ट्स में राज्य सरकार से सहयोग न मिलने के कारण हर प्रोजेक्ट में देरी हो रही है, विलंब हो रहा है। इससे तेलंगाना के लोगों का नुकसान हो रहा है एजेंसी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *