Share

एजेंसी समाचार
नालंदा। रामनवमी के दौरान बिहार के नालंदा और सासाराम में हुई हिंसक घटनाओं के बाद ठप इंटरनेट सेवा को शनिवार को फिर से बहाल कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने हालांकि भड़काऊ पोस्ट और धार्मिक भावनाओं को भटकाने वाले पोस्ट भूलवश भी पोस्ट करने वालों पर सख्त कारवाई करने की बात कही है। नालंदा और सासाराम में शनिवार सुबह से इंटरनेट सेवा की सुविधा लोगों को मिलने लगी है। जिला प्रशासन ने कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार सोशल साइट पर नजर रख रही है। भड़काऊ पोस्ट को लेकर अधिकारी सतत निगरानी कर रहे हैं। रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन आपत्तिजनक वीडियो व धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट पर नजर रखेगी। ऐसा करने वालों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। नालंदा जिला प्रशासन के मुताबिक, किसी भी तरह के गलत, भ्रामक खबर,तस्वीर या वीडियो को समूह या व्यक्ति स्तर पर साझा कर किसी ने अगर आपसी सौहार्द, साम्प्रादियकता या शांति व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दंडनीय कार्रवाई किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रामनवमी के दौरान राज्य के नालंदा और सासाराम में हिंसक झड़प हो गई थी, जिसके बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। एजेंसी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *