Share

मुस्लिम समुदाय के बीच भी लोकप्रिय हो रहे बागेश्वर धाम सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
बाबा बागेश्वर अब मुसलमान समाज में भी लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंकि कटनी में मुस्लिम समाज 3 दिनों की रामकथा कराने जा रहा है और इस बात का ऐलान खुद बाबा बागेश्वर ने किया है।
बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार खबर ये है कि सनातनी लोगों के नेतृत्व का एक चेहरा बनकर उभर रहे बाबा बागेश्वर अब मुसलमान समाज में भी लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंकि कटनी में मुस्लिम समाज 3 दिनों की रामकथा कराने जा रहा है और इस बात का ऐलान खुद बाबा बागेश्वर ने किया है।
कटनी के तनवीर खान बाबा बागेश्वर की तीन दिनों की राम कथा कराने जा रहे हैं। बाबा बागेश्वर ने कहा है कि टोपी वालों को आने दो, एक करो, राम कथा सुनने में क्या दिक्कत है। गौरतलब है कि लव जिहाद, धर्म परिवर्तन और बुलडोजर पर खुलकर बोलने वाले बाबा बागेश्वर का विरोध मुस्लिम समुदाय के बड़े नेताओं को अक्सर करते देखा गया है।
आगरा के मौलवी हों या बरेली का मुस्लिम समाज, बाबा बागेश्वर से दूर रहने की सलाह देते हुए देखे गए हैं। ऐसे में अगर बाबा बागेश्वर के समर्थक मुस्लिम समाज से निकल आएं तो चर्चा होना लाजमी है। इन दिनों बाबा का राम कथा का दरबार जबलपुर में चल रहा है, जहां बाबा ने दिव्य दरबार से ही भक्तों को बताया कि आज हम आपको एक अद्भुत घोषणा करके बता रहे हैं। अब तक हमारी कथाएं हिंदू परिवारों ने बहुत करवाई हैं, हिंदुओं में होती हैं, होती रहेंगी। लेकिन भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि हमारे बहुत ही प्रिय भक्त और शिष्य कटनी के मुस्लिम समाज के तनवीर खान और उनका पूरा मुसलमान परिवार हमारी 3 दिन की रामकथा करवाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *