Share

माफिया मिट्टी में मिल रहा है! अब अतीक के फाइनेंसर माशूकउद्दीन की बारी, बंगले पर चला योगी का बुलडोजर
माशूकउद्दीन के संबंध माफिया डॉन अतीक अहमद से है। आरोप है कि हाल में उमेश हत्याकांड में भी माशूकउद्दीन के बेटे शामिल थे लिहाजा उसके बंगले पर बुलडोजर चलवाया गया है। माशूकउद्दीन को अतीक अहमद का फाइनेंसर बताया जा रहा है।
उमेश पाल हत्याकांड के बाद अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई तेज हो गई है। पीडीए का बुलडोजर शुक्रवार को पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत अहमदपुर अतरौली पहुंचा जहां माशूकउद्दीन के बंगले को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। कहा जाता है कि माशूकउद्दीन के संबंध माफिया डॉन अतीक अहमद से है। आरोप है कि हाल में उमेश हत्याकांड में भी माशूकउद्दीन के बेटे शामिल थे लिहाजा ये कार्रवाई की जा रही है। माशूकउद्दीन को अतीक अहमद का फाइनेंसर बताया जा रहा है।
प्रयागराज में लगातार ये चौथा दिन है जब गैंगस्टरों की अवैध प्रॉपर्टी पर कार्रवाई की जा रही है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत सिंह ने बताया कि माशूकउद्दीन के खिलाफ 40 से 50 मुकदमे दर्ज हैं। पीडीए के बुलडोजर ने शुक्रवार शाम 4 बजे मकान गिराने की कार्रवाई शुरू की जो अभी जारी है, इस कार्य को करने के लिये तीन बुलडोजर और एक पोकलैंड मशीन लगाई गई है।
क्या मुसलमान…इसलिए बुलडोजर अभियान?
वहीं, माशूकउद्दीन ने अपने ऊपर एक्शन पर मुस्लिम कार्ड खेला है। उसने कहा कि वो मुसलमान हैं इसीलिए कार्रवाई हो रही है। अतीक अहमद से कनेक्शन पर माशूकउद्दीन ने साफ कहा कि प्रयागराज का हर मुस्लिम अतीक से जुड़ा हुआ है।
गुड्डू मुस्लिम ने शूटर्स को बमबाजी से दिया था कवर
वहीं, आपको बता दें कि अतीक गैंग के सबसे बड़े बमबाज गुड्डू मुस्लिम का घर आज मिट्टी में मिलाया जा सकता है। विधायक राजू पाल मर्डर केस के गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद से प्रयागराज में अतीक अहमद के ठिकानों पर बुलडोजर चल रहा है। आज अतीक गैंग के बमबाज गुड्डू मुस्लिम के घर पर बुलडोजर चलवाने की तैयारी है। गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है। वो CCTV में बम फेंकता हुआ नज़र आया था। इसके अलावा हत्या के आरोपी गुलाम मोहम्मद के घर पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी है। CCTV में गुलाम मोहम्मद एक दुकान से निकल कर गोली चलाता हुआ दिखा था।
उमेश पाल हत्याकांड में नया मोड़! हिरासत में नहीं हैं अतीक अहमद के बेटे, पुलिस ने किया साफ इंकार
‘हमें फर्जी एनकाउंटर में मार देंगे’, गैंगस्टर अतीक अहमद को कोर्ट से लगा बड़ा झटका
पहले ज़फर, फिर सफदर..अब गुड्डू मुस्लिम का नंबर
एक मार्च को ज़फर के घर पर बुलडोजर चला था। 2 मार्च को सफदर का घर गिरा दिया गया था और आज गुड्डू मुस्लिम के घर पर बुलडोजर का एक्शन हो सकता है। गुड्डू मुस्लिम बहुत बड़ा अपराधी है। मर्डर और डकैती के कई अपराधों में शामिल रहा है। वह उमेश पाल की हत्या के बाद से फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *