Share

स्कूटी के VVIP नंबर के लिए लगाई एक करोड़ रुपए से अधिक की बोली, जानिए क्या है वो खास Number?
वीआईपी नंबर की बोली परिवहन विभाग के लिए भी कमाई का साधन बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के निदेश अनुपम कश्यम के अनुसार आवेदक ने स्कूटी के लिए HP 99-9999 नंबर की ऑनलाइन बोली एक करोड़ लगाई है।
शौक जो करवा दे वो कम है। चाहे यह शौक गाड़ी पर पसंदीदा नंबर लगवाने का ही क्यों न हो। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वीआईपी नंबर के लिए जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। मामला शिमला जिला के कोटखाई का है। यहां रीजनल लाइसेंस अथॉरिटी कोटखाई में वीआईपी नंबर के लिए ऑनलाइन बोली लगाई गई। इस बिडिंग में आवेदक ने स्कूटी के लिए वीआईपी नंबर लगाने की चाह में एक करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली लगा डाली है।
वीआईपी नंबर की बोली परिवहन विभाग के लिए भी कमाई का साधन बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के निदेश अनुपम कश्यम के अनुसार आवेदक ने स्कूटी के लिए HP 99-9999 नंबर की ऑनलाइन बोली एक करोड़ लगाई है। आरएलए कोटखाई में यह नंबर लेने के लिए एक करोड़ 12 लाख 15 हजार 500 रुपए की बोली लगाकर आवेदन किया गया है। यह नंबर लेने के लिए अब तक कुल 26 लोगों ने आवेदन किया है। नंबर लेने का रिजर्व प्राइज एक हजार रुपये रखा गया है। कोटखाई लाइसेंस प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया है कि यह ऑनलाइन बिडिंग शुक्रवार तक चलेगी। फिलहाल अभी यह नंबर सोल्ड आउट नहीं हुआ है।
स्कूटी के VVIP नंबर के लिए लगाई एक करोड़ रुपए से अधिक की बोली
जनता के बीच वीआईपी नंबर का खासा क्रेज
जनता में आमतौर पर वीआईपी नंबर के लिए खासा क्रेज देखा जाता है। इसके लिए लोग लाखों रुपए खर्च निकले तैयार हो जाते हैं। हालांकि, एक नंबर के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने का यह मामला हिमाचल प्रदेश में संभवत: पहली बार सामने आया है। महंगे नंबर लेने वाली जनता को आम तो नहीं कहा जा सकता, इसलिए यह खास जनता के खास नंबर माने जा सकते हैं।
पहले कांगड़ा में 18 लाख से ज्यादा की बोली लगी थी
इससे पहले जुलाई 2020 में भी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां बोली लगाने वाले ने अपनी स्कूटी के लिए वीआईपी नंबर 18 लाख रुपए में खरीदा था। यह मामला कांगड़ा के अनुमंडल शाहपुर का है। करनाल की एक कंपनी ने ऑनलाइन नीलामी के जरिए यह नंबर हासिल किया। नई स्कूटी का रजिस्ट्रेशन निजी कंपनी राहुल पैम प्राइवेट लिमिटेड ने शाहपुर में कराया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *