Share

एजेंसी समाचार
नई दिल्ली। रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन हमलों को फिर से तेज कर दिया है। रूसी सेना ने शुक्रवार तड़के पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में ताबड़तोड़ तरीके से मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूस की सेना ने यूक्रेन के औद्योगिक पूर्व, विशेष रूप से लुहांस्क और दोनेत्स्क प्रांतों में भीषण बमबारी की। वहीं जापोरिज्जिया में एक घंटे में 17 बार ड्रोन और मिसाइलों से भीषण बमबारी की गई। खारकीव में भी रूस ने बमों की बारिश कर दी। इससे खारकीव और जापोरिज्जिया थर्रा उठे। पूरे इलाके में जोर-जोर से हवाई हमलों के सायरन बजने लगे। घरों में रह रहे लोगों को बंकरों में ले जाया जाने लगा। पूरे यूक्रेन में अफरातफरी मच गई। कई बुनियादी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई और उनमें भीषण आग लग गई। देर तक आग की लपटें और धुएं के गुबार से आसमान काला और लाल होता दिखता रहा।
आपको बता दें कि मास्को समर्थित अलगाववादी भी लुहांस्क और दोनेत्स्क क्षेत्र में 2014 से यूक्रेन की सेना से लड़ रहे हैं। रूसी हमले में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और दक्षिण पूर्व में जापोरिज्जिया में ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
रूस के भीषण हमलों को देखते हुए यूक्रेनी सेना की ओर से देश के ज्यादातर हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बजाए गए। जापोरिज्जिया नगर परिषद के सचिव अनातोली कुर्तिएव ने कहा कि शहर को एक घंटे में 17 बार निशाना बनाया गया। निजी ऊर्जा आॅपरेटर डीटीईके के मुताबिक, मिसाइल हमले की आशंका के कारण कीव शहर, कीव और निप्रॉपेट्रोस क्षेत्रों में बिजली कटौती की गई। कीव शहर प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि ह्यह्यमिसाइल हमले का एक बड़ा खतरा है।ह्णह्ण मेयर इहोर तेरेखोव ने कहा कि खारकीव में, अधिकारी पीड़ितों और नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की आपूर्ति में व्यवधान हो सकता है।ं

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *