नुक्कड़ नाटक कर सड़क सुरक्षा माह के अर्न्तगत यातायात नियमों की जानकारी दी

169
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। कलेक्टेज्ट परिसर मुरादाबाद में राष्ट्रीय सेवायोजना के तहत सड़क सुरक्षा अभियान के अर्न्तगत गोकुलदास हिन्दू गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर सड़क सुरक्षा माह के अर्न्तगत यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की और बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अर्न्तगत प्रतीज्ञा करते हैं कि सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे एवं सुरक्षित यात्रा हेतु सदैव दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे, तेज रफ्तार से वाहन नही चलायेंगे, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे, गलत दिशा में वाहन नही चलायेंगे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नही करेंगे, शराब पीकर या नशे की हालत में गाडी नही चलायेंगे, सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस नुक्कड़ नाटक के पीछे मंशा है कि आम जनमानस को टैज्फिक के नियमों के प्रति जागरुकत किया जाये। इस समय टैज्फिक सुरक्षा माह भी सरकार द्वारा चलाया जा रहा है, इस नुक्कड नाटक के माध्यम से कैसे हम बचाव करें इसका बहुत सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया है और इसका आम नागरिकों पर निश्चित रुप से बेहतर प्रभाव पडेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे, गोकुलदास गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY