Share

Turkey Earthquake: पशु-पक्षियों को प्राकृतिक आपदा का आभास पहले ही हो जाता है। कुछ ऐसा ही तुर्की में भी हुआ जहां 7.8 की तीव्रता के भूकंप से बड़े पैमाने पर जनहानि हुई है। तुर्की में भूकंप से पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बड़ी संख्या पक्षी चहचहा रहे हैं और एक पेड़ की डाल से उड़कर दूसरे पेड़ की डाल पर बैठ रहे हैं। यह वीडियो शक्तिशाली भूकंप से ठीक पहले का है। वीडियो में पक्षियों का शोर साफ सुना जा सकता है। पक्षियों में बेचैनी भी साफ नजर आ रही है।

बता दें कि तुर्की में आए शक्तिशाली भूकंप में मरनेवाले की तादाद 4 हजार से ज्यादा हो गई है। अधिकारियों को आशंका है कि सोमवार भोर से पहले आए भूकंप और बाद के झटकों से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचावकर्मी मंगलवार को भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।

बचावकर्मी बड़ी सावधानी से कंक्रीट के पत्थर और लोहे की छड़ों को हटा रहे हैं, ताकि मलबे में यदि कोई भी जीवित बचा हो तो उसे सुरक्षित निकाला जा सके। कई लोग अपने प्रियजनों की तलाश में क्षतिग्रस्त इमारतों के पास एकत्रित हो रहे हैं। भूकंप का केंद्र तुर्की के शहर गजियांतेप से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर था। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने शॉपिंग मॉल, स्टेडियम, मस्जिद और सामुदायिक केंद्रों में शरण ली है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *