भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिरे पत्थर, चपेट में आए सेना के जवान, 1 की मौत
उत्तरकाशी जिले में भारत-चीन सीमा के पास भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर सेना के एक जवान की मौत हो गई।
पत्थर की चपेट में आने से खाई में गिरा जवान23 वर्षीय सैनिक की हुई मौत, एक अन्य घायलघायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया
: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भारत-चीन सीमा के पास भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर सेना के एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।दोनों हर्षिल घाटी में सेना इकाई में तैनात थे
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया, “जवान नेलंग से हर्षिल की ओर पैदल जा रहे थे जब उन पर पत्थर गिरा। दोनों हर्षिल घाटी में सेना इकाई में तैनात थे।” उन्होंने कहा कि 23 वर्षीय सैनिक सुखजिंदर सिंह की पत्थर की चपेट में आकर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। पटवाल ने बताया कि घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड: सेल्फी लेते हुए खाई में गिरी युवती
वहीं, उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर मोबाइल से सेल्फी लेते हुए खाई में गिरने से उत्तर प्रदेश निवासी 28 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एसडीआरएफ प्रभारी (ढलवाला) कविंद्र सजवान ने बताया, युवती की पहचान यूपी के मुरादाबाद निवासी प्रियंका के तौर पर की गई है।











