Share

25 मई को भारत बंद! जानें किसने बुलाया और कहां पड़ेगा असर?
इस भारत बंद के लिए बहुजन मुक्ति पार्टी और ऑल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एम्प्लाइज फेडरेशन (BAMCEF) मिलकर काम कर रहे हैं। इन्हें बहुजन क्रांति मोर्चा का भी समर्थन मिला है।
25 मई को बुलाया भारत बंदकेंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंदBMP के सहारनपुर जिलाध्यक्ष नीरज धीमान ने दी जानकारी
ऑल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एम्प्लाइज फेडरेशन (BAMCEF) ने 25 मई (बुधवार) को भारत बंद बुलाया है। ये भारत बंद केंद्र सरकार द्वारा अन्य पिछड़ी जातियों की जाति आधारित जनगणना कराने से मना करने की वजह से किया जा रहा है। इस बात की जानकारी बहुजन मुक्ति पार्टी के सहारनपुर जिलाध्यक्ष नीरज धीमान ने दी है।
नीरज ने इसके अलावा कई और मांगें भी बताई हैं, जिसकी वजह से भारत बंद (Bharat Bandh 2022) बुलाया गया है। इन मांगों में चुनावों में ईवीएम से जुड़ी गड़बड़ियां, निजी क्षेत्रों में एससी-एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण को लागू न करना समेत कई बातें कही गई हैं।
इस भारत बंद के लिए बहुजन मुक्ति पार्टी और ऑल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एम्प्लाइज फेडरेशन (BAMCEF) मिलकर काम कर रहे हैं। इन्हें बहुजन क्रांति मोर्चा का भी समर्थन मिला है।
कहां पड़ सकता है असर
इस भारत बंद (Bharat Bandh 2022) का असर दुकानों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर हो सकता है, जिसकी वजह से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भारत बंद बुलाने वाले लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों को बुधवार को बंद रखें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *