Driving on straight dirt road towards the ominous tornado storm through the cultivated fields of wheat and corn crops.
Share

गेलॉर्ड : अमेरिका में आया भीषण तूफान, एक शख्स की मौत, 40 से ज्यादा लोग हुए घायल
मिशिगन राज्य गश्त विभाग ने एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया कि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
गेलॉर्ड में भीषण तूफान, 1 शख्स की मौत40 लोग घायल, अस्पताल में चल रहा इलाजइससे पहले अमेरिका के कंसास में आया था बवंडर अमेरिका के उत्तरी मिशिगन के गेलॉर्ड शहर में शुक्रवार को भीषण तूफान आने से कम से कम एक शख्स की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तूफान के असर से वाहन पलट गए, इमारतों की छतें उड़ गईं और पेड़ बिजली के खंभे उखड़ गए। यह तूफान स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब तीन बजकर 45 मिनट पर डेट्रॉइट से तकरीबन 370 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में गेलॉर्ड शहर में आया, जहां करीब 4,200 लोग रहते हैं।
कार मरम्मत की दुकान के मालिक माइक क्लेपाडलो ने कहा कि उन्होंने और उनके कर्मचारियों ने बाथरूम में शरण ली। ‘मुनसन हेल्थकेयर’ के एक प्रवक्ता ब्रायन लॉसन ने बताया कि ओटेस्गा मेमोरियल अस्पताल में 23 लोगों का इलाज चल रहा है और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने घायलों की स्थिति या मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं बताई।
मिशिगन राज्य गश्त विभाग ने एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया कि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मेयर टॉड शरार्ड ने कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी इस तरह का कुछ नहीं देखा। मैं स्तब्ध हूं।”
वहीं, इससे पहले अमेरिका के कंसास में भयानक बवंडर ( tornado ) आया, जिसने हर तरफ तबाही मचाई थी। था। वीडियो को अमेरिकी मौसम वैज्ञानिक रीड टिम्मर ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। इस तूफान के कारण 15 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। तूफान से कई लोगों के घर तबाह हो गए थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *