Share

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जरा सी बात पर मारपीट होना आम बात होती जा रही है। आपसी लड़ाई में स्थानीय अपराधी भी कूद पड़ते हैं। वेलकम इलाके में दो समुदाय के बीच पुरानी झड़प को लेकर बुधवार की रात दोनों पक्षों के लोग फिर आमने सामने हो गए। पहले हाथापाई हुई फिर पथरबाजी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि फिलहाल 37 लोग हिरासत में लिए गए हैं।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी संजय कुमार सेन ने बताया, ह्लबीती रात करीब 9.50 बजे पीएस वेलकम क्षेत्र में फोटो चौक के पास दो समुदायों के लोगों के बीच झगड़े को लेकर पीसीआर कॉल आई। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर तुरंत पुलिस की टीम पहुंची, साथ ही फोर्स को भी तैनात कर दिया गया। शुरूआती जांच में पता चला कि वेलकम इलाके के एक्स एंड वाई ब्लॉक के पार्क में खेलने वाले बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था. जिसके कारण दो समुदायों के बीच हाथापाई हुई। सांप्रदायिक तनाव की आशंका जताते हुए कुछ लोगों ने पुलिस को खबर की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और इलाके में भारी बल तैनात कर दिया गया।
डीसीपी ने बताया कि पूरी घटना में कढउ के तहत कार्रवाई की जा रही है। कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। 20 लोगों को राउंडअप किया है और कुछ की तलाश जारी है। 108 उफढउ के तहत पांबद भी किया गया है। पुलिस के मुताबिक, स्थिति फिलहाल पूरी तरह काबू में है। दंगा की धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।
दिल्ली पुलिस की ओर से गुरुवार (पांच मई, 2022) सुबह बताया गया, वेलकम के फोटो चौक पर हुई हिंसा के मामले में एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 37 लोग हिरासत में ले लिए गए हैं। फिलहाल आगे की जांच-पड़ताल जारी है।
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर जो लोग भीड़ के रूप में जुटे थे, उनमें से अधिकतर घटना में शामिल नहीं थे, वे बवाल की आशंका में घरों से बाहर निकलकर लोगों को समझाने-बुझाने के लिए वहां पहुंच गए थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *