Gold Silver Rate Today: आज भी टूटा सोने का भाव, चांदी की चमक भी फीकी, खरीदने से पहले चेक कर लें अपने शहर का भाव

161
Share

बीते दिनों से कीमती धातुओं में जारी गिरावट का सिलसिला बुधवार को भी जारी है। एमसीएक्स पर जहां सोने की कीमत आज फिर से टूटकर कम हो गई, वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में भी कमी आई है। सोने का भाव आज 0.43 फीसदी घटकर 50,590 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया, तो वहीं चांदी के दाम में भी 0.36 फीसदी की गिरावट आई है और इसका दाम कम होकर 62,821 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
ऐसे जानें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे। आभूषण बनाने में 22 कैरेट का इस्तेमाल
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

LEAVE A REPLY