Share

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बीते दिनों की सुस्ती से उबरते हुए हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 64 अंक या 0.11 फीसदी उछलकर 57039.68 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 24 अंक या 0.14 फीसदी तेजी के साथ 17,093 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के साथ लगभग 1502 शेयर बढ़त के साथ खुले, 486 शेयरों में गिरावट आई और 107 शेयर अपरिवर्तित रहे। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार की लाल निशान पर बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 85 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 56,976 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 33 अंक या 0.20 फीसदी फिसलकर 17,069 के स्तर पर बंद हुआ था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *