Share

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बीती रात एक शादी समारोह में भारी बवाल हो गया। मामला राजापुर थाना क्षेत्र का है, जहां बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान चार लोगों को गोली लग गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, रैपुरा थाना क्षेत्र के इटावा महुलिया गांव से छीबों थइया यादव पुत्र अवसरी के घर बरात आई थी। देर रात्रि जयमाला के समय राम लखन और रामकरण यादव हर्ष फायरिंग करने लगे। गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरा गांव सहम गया। वहां स्थित ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 15 मिनट तक धुआंधार हर्ष फायरिंग होती रही। इसके बाद में प्रतिस्पर्धा के चलते राम लखन और रामकरण ने एक दूसरे को गोली मार दी।
राजापुर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि यह घटना छैबो गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान की है। बंदूक में कारतूस लोड करते समय हादसा हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है और जांच पड़ताल जारी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *