Share

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की सदर कोतवाली के रामापुर में रविवार की रात करीब नौ बजे विधायक लिखी काली स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों भाई एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।
एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी सदर विधायक योगेश वर्मा की बताई जा रही है। गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। खीरी थानाक्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी रवि (22) अपने बड़े भाई सुमित (28) के साथ रामापुर चौकी क्षेत्र के गांव महमदपुर में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। रामापुर में दोनों भाइयों ने बाइक में पेट्रोल भरवाया। इसके बाद दोनों भाई सड़क पर पहुंचे, तभी एक काली स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हुए। एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। काले रंग की स्कोर्पियो से दुर्घटना होने की सूचना मिली है, जिस पर विधायक लिखा है। सदर विधायक योगेश वर्मा की गाड़ी बताई जा रही है। गाड़ी के ड्राइवर और चालक को कब्जे में लिया गया है। मृतक के परिजन से बातचीत की जा रही है। एसपी लखीमपुर खीरी संजीव ने बताया कि बहराइच हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वाहन सदर विधायक योगेश वर्मा का बताया जा रहा है। चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *