Share

अपनी आर्थिक राजधानी में कोरोना पर काबू पाने में चीन नाकाम हो रहा है। म्यूनिसिपल हेल्थ आयोग ने बताया कि शुक्रवार को कोविड के नए मामले और बढ़कर 23,513 जा पहुंचे। सरकारी ग्लोबल टाइम्स में छपे संपादकीय के मुताबिक, शंघाई में कोविड के कारण करीब 20 लाख लोग अपने घरों में क्वारंटीन हैं। इसके कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला प्रभावित हो रही है। कई उद्योगों में काम रुकने की नौबत है। शंघाई म्यूनिसिपल सेंटर के रोग नियंत्रण और रोकथाम डिप्टी डायरेक्टर वू हुआनयू ने स्वीकार किया कि कुछ दिन से डाटा की जांच के आंकड़े रिलीज होने में देरी के कारण संक्रमण और बढ़ रहा है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, संक्रमण के आंकड़े बढ़ने का कारण कोरोना का परिवारों में प्रसार है। वैसे भी ओमिक्रॉन स्वरूप तेजी से लोगों को चपेट में लेता है। हालांकि चीन ने अपनी जीरो-कोविड नीति का फिर बचाव किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने मीडिया से कहा कि यह विज्ञान और विशेषज्ञों के सुझाव पर आधारित है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया, इससे नागरिकों का दैनिक जीवन और उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
जर्मन कंपनियों ने स्वीकारी आपूर्ति में कमी
चीन में यूरोपियन यूनियन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि कोविड लॉकडाउन के कारण काफी कंपनियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। एक सर्वे में जर्मनी की करीब आधी फर्मों ने आपूर्ति शृंखला प्रभावित होने की बात स्वीकार की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *