Share

भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्री मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचाने के बाद टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और यहां भी वह छा गईं। मोनालिसा बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ‘शुभो नोबो बोरसो’ यानी बंगाली नववर्ष के मौके पर भी अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें मोनालिसा बंगाली बाला के लुक में कहर ढा रही हैं।
दरअसल, मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने परिवार वालों के साथ नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में मोनालिसा अपनी मां के साथ हैं, तो एक फोटो में अभिनेत्री अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा, मोनालिसा ने अपने भाई के साथ भी फोटो शेयर की है। कुछ तस्वीरों में मोनालिसा अकेली पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा अपनी अदाओं से हर किसी का ध्यान खींच रही हैं।
लुक की बात करें तो मोनालिसा ने ट्रेडिशनल बंगाली साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। सफेद और लाल कलर की साड़ी के साथ मोनालिसा ने अपना लुक लाइट मेकअप और बड़ी लाल बिंदी से पूरा किया है। इन तस्वीरों के साथ मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, ‘शुभो नोबो बोरसो… सिर्फ एक साल पहले इस दिन। यह एक थ्रोबैक है लेकिन बेस्ट है।’ बता दें कि मोनालिसा की यह सभी तस्वीरें पिछले साल की हैं।
मोनालिसा इन दिनों अपने पति विक्रांत सिंह के साथ स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में दिखाई दे रही हैं। कपल वहां भी सभी को खूब एंटरटेन कर रहा है। इसके अलावा, मोनालिसा ‘नजर’ और ‘नमक इश्क का’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *