Share

किसी मंजिल को पाने के लिए सबसे अधिक जरूरत होती है मेहनत और लगन की। इसके बाद कामयाबी किसी न किसी माध्यम से आपके सामने आ ही जाती है। और जब मेहनत की बात आए तो इसमें बिहार के लोगों का नाम कैसे पीछे रह सकता है। मेहनत की ऐसी ही एक तस्वीर बिहार की राजधानी पटना से सामने आई है। बीते कुछ दिनों से पटना कॉलेज घाट पर बड़ी संख्या में सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के इस समूह की तस्वीर कई हस्तियों ने भी अपने अकाउंट से शेयर की है। इस तस्वीर के वायरल होते ही लोग इन छात्रों को सलाम कर रहे हैं।इंजीनियर एसके झा कराते हैं तैयारी
गंगा घाट पर हजारों की संख्या में छात्रों रेलवे और एसएससी के परीक्षा की तैयारी करते हैं। एक स्थानीय इंजीनियर एसके झा इन सभी छात्रों की तैयारी में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि वह हर शनिवार और रविवार को सुबह 6 बजे परीक्षा के टेस्ट का आयोजन कराते हैं। करीब 12 से 14 हजार की संख्या में छात्र टेस्ट में शामिल होते हैं। एसके झा यह कार्य बीते दो महीने से बिना किसी शुल्क के कर रहे हैं।
बेरोजगारी को बताया मुख्य वजह
इंजीनियर एसके झा ने अपने इस कदम के पीछे का मुख्य कारण बेरोजगारी को बताया। उन्होंने कहा कि हम बेरोजगारी को मारने की कोशिश कर रहे हैं। हस सभी छात्र और शिक्षक इसकी ओर हर रोज एक कदम बढ़ा रहे हैं। यह सभी छात्र ये सभी छात्र सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं। इनके लिए 30 से 35 लोग पूरे हफ्ते टेस्ट पेपर को तैयार करते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *