Share

प्रयागराज
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पांच लोगों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या करने का मामला सामने आया है। पांच लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के नवाबगंज थाना इलाके के खागलपुर गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या हुई है। पति-पत्नी समेत तीन बच्चों की धारदार हथियार से काट कर हत्या की गई है।
मृतकों में राहुल तिवारी, उसकी पत्नी प्रीति तिवारी और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। बच्चों का नाम माही (12) पीहू (7) और बेटा पोहू (5) हैं। पुलिस समेत फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस की मुताबिक, राहुल तिवारी खागलपुर गांव में परिवार के साथ रहता था। वह मूल रूप से कौशांबी का रहने वाला था। पत्नी और तीन बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले हैं। उनका गला रेता गया है। वहीं, पति का शव फंदे से लटका मिला है। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच में जुटी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *