Share

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खाली पदों को भरने के लिए हुई परीक्षा में तमाम अभ्यर्थी न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाए। ऐसे में अब 1729 पदों के लिए दोबारा परीक्षा की तैयारी चल रही है।

प्रदेश में निजी व सरकारी मिलाकर करीब 100 से ज्यादा कॉलेज हैं। इस सत्र में 70 नए कॉलेजों को मान्यता दी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग के 4743 पदों पर भर्ती के लिए उप्र. लोकसेवा आयोग के जरिए आवेदन मांगे गए।

इसमें एक लाख 2 हजार 41 आवेदन आए। आयोग ने परीक्षा कराई, जिसमें 3014 अभ्यर्थी ही न्यूनतम 40 फीसदी अंक हासिल कर पाए। अब चिकित्सा शिक्षा विभाग खाली पदों का दोबारा मूल्यांकन कर रहा है।
डीजीएमई डॉ. एनसी प्रजापति ने बताया कि नर्सिंग के साथ ही अन्य संवर्ग के खाली पदों का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है। जल्द आयोग के जरिए इन पर भर्ती कराई जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *