Share

मुरादाबाद। नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी यूसुफ अंसारी रितेश गुप्ता से हार के बाद मतगणना को लेकर अब हाई कोर्ट जाने की तैयारियों में जुट गए हैं। हाजी यूसुफ अंसारी ने कहा मतगणना को अब कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। उन्होंने कहा जिस स्थान से भाजपा उम्मीदवार को वोट मिले हैं उन सभी स्थानों से उन्हें भी मतदाताओं ने भारी संख्या में वोट दिया है। वह वोट कहां गया। इन सभी सवालों का जबाब अब कोर्ट में पूछा जाएगा। सपा प्रत्याशी हाजी युसूफ अंसारी ने अपने नगर विधानसभा क्षेत्र की सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करने के साथ कहा है कि वह सभी कागजी कार्यवाही को पूरा करने के बाद जल्द ही न्याय के लिए कोर्ट में पहुंचेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी मेयर रही वीना अग्रवाल की जीत को बसपा प्रत्याशी आसमा असलम द्वारा हाई कोर्ट में चेलेंज किया गया था। इतना ही नहीं कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद बसपा कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय पर डीएम आफिस के सामने धरना भी शुरू कर दिया था जो लंबे समय तक चला था लेकिन आसमा असलम ने कुछ माह बाद ही अपनी हार को मानते हुए चुप्पी साध ली थी। उन्होंने कोर्ट में पढ़ने वाली तारीखों पर भी जाना छोड़ दिया था।
मेयर चुनाव की मतगणना के बाद कुछ बैलेट पेपर जिन सभी पर हाथी के निशान पर मुहर लगी हुई थी, हजारों की संख्या में केजीके कालेज के पीछे झाड़ियों में पड़े मिले थे। इन्ही लावारिस पड़े मिले मतो को लेकर मेयर प्रत्याशी आसमा असलम हाई कोर्ट पहुची थी। अब जब याचिका दायर करने के बाद उन्होंने ही कोर्ट के फैसले का इन्तेजार नही किया और चुप्पी साध ली, उसके बाद इस मामले में क्या रहा किसी को पता नहीं चल पाया था। लेकिन सपा प्रत्याशी हाजी युसुफ अंसारी के महज कुछ मतो को लेकर हाई कोर्ट जाने का मंश्य है । कोर्ट में बहस के दौरान न्याय किसी भी पक्ष में हो सकता हैं। अपने कई वकीलों के साथ विचार करने के बाद सपा उम्मीदवार ने कोर्ट में मतगणना को लेकर याचिका दायर किए जाने का फैसला लिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *