Share

चंडीगढ़. हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ‘चोर मचाये शोर’ की संज्ञा देते हुए उन पर हमला बोला है। विज ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि ‘चोर मचाये शोर’… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान अहमदाबाद धमाकों का जिक्र करते हुए कहा कि विस्फोटक साइकिल पर लाए गए थे। न तो उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लिया न समाजवादी पार्टी का परंतु मोदी के कथन के बाद अखिलेश यादव का शोर मचाना किस ओर इशारा कर रहा है।
गौरतलब है कि गुजरात के अहमदाबाद में 2008 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के 49 दोषियों को विशेष अदालत ने सजा सुनाई है, जिनमें से 38 को मृत्युदंड दिया गया है, जबकि 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इस मामले में एक बड़ा खुलासा यह भी सामने आया है कि साजिशकर्ताओं के निशाने पर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री व इस समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे। उन्होंने उनकी हत्या की साजिश भी रची थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *