Share

नई दिल्ली .घरेलू विमान के यात्रियों को भी अब दिल्ली एयरपोर्ट पर वर्ल्ड क्लास सुविधा मिलेगी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का टी-1 टर्मिनल आने वाले मुसाफिरों के लिए जल्द शुरू होगा। आधुनिकता के साथ तकनीक से भी इस टर्मिनल को तैयार किया गया है। बेहतर लुक देने के साथ ही ऐसा डिजाइन किया गया है कि बिजली की कम खपत हो। नया आगमन टर्मिनल 8,000 वर्ग मीटर में फैला है। बैगेज हैडलिंग के लिए चार नये कन्वेयर बेल्ट से लैस किया गया है।

दिल्ली हवाई अड्डे का टी-1 टर्मिनल बनकर तैयार हो गया है। एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल ने ऑपरेशनल रेडीनेस एंड टेस्टिंग के काम को भी पूरा कर लिया है। अब घरेलू विमान से आगमान वाले यात्रियों के लिए इस टर्मिनल को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। चार बगैज कन्वेयर बेल्ट की दूरी इस टर्मिनल में ज्यादा रखी गई है ताकि लोगों को अपना सामान लेने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़े और आसानी से सामान लेकर बाहर निकल सके।

टर्मिनल को पर्यावरण अनुकूल बनाया गया
नये टर्मिनल को पर्यावरण अनुकूल बनाया गया है। खासतौर पर इसे ग्रीन बिल्डिंग आधारित तैयार किया गया है। प्राकृतिक रौशनी के लिए टर्मिनल भवन को खासतौर पर डिजाइन किया गया है ताकि प्राकृतिक प्रकाश मिले और बिजली की खपत कम हो। टर्मिनल-1 में एलईडी बल्ब का इस्तेमाल किया गया है। इसे ग्रीन बिल्डिंग का नाम दिया गया है।

यातायात का बेहतर प्रबंध
आगमन वाले टर्मिनल पर यातायात का बेहतर प्रबंध किया गया है। टर्मिनल के बाहर पिकअप लेन को तीन अतिरिक्त लेन में विस्तार किया गया है, जिससे कुल लेन की संख्या 11 हो गई है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी। विमान के पहुंचने पर अचानक से बढ़ने वाली भीड़ और पिकअप वाहनों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था की गई है। नये टर्मिनल में पार्किंग को विस्तारित किया गया है। परिचालन क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा

शौचालय में लगा वेल बटन
शौचालय में दिव्यांग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए %वेल बटन% दिया गया है। ताकि उन्हें किसी तरह की समस्या होने पर बाहर से किसी को बुला सकते हैं। इसके साथ ही कामकाजी महिलाओं के लिए बेबी चेंजिंग रूम है बना है। भविष्य को ध्यान में रख इस टर्मिनल को डिजाइन किया गया है।

आधुनिक शौचालय की सुविधा इस टर्मिनल पर दी गई है। आवागमन में आसानी के लिए बैगेज बेल्ट के बीच काफी दूरी रखी गई है। मीट एंड ग्रीट गैलरी बनाया गया है। साथ ही आधुनिक फूड कोर्ट की व्यवस्था की गई है। टैक्सी, कैब, निजी वाहनों और शटल बस (ईएनडीएस) के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान सुनिश्चित किया गया है। -आई प्रभाकर राव, जीएमआर समूह के उप प्रबंध निदेश

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *