Share

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के 33 नए केस मिले हैं। राज्य में अब कुल ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 34 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चेन्नई में 26, सलेम में 1, मदुरै में 4 मामले और तिरुवनमलाई में 2 मामले दर्ज किए। इन नए मामलों के साथ ही देश में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की संख्या 287 हो गई है।

अथॉरिटीज ने बताया कि इन ओमिक्रॉन संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। कुछ लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग के नतीजे अभी नहीं आए हैं। माना जा रहा है कि ओमिक्रॉन मरीजों की और बढ़ सकती है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी जे राधाकृष्णन ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोविड गाइडलाइन का पालन करते रहना होगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *