Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को महिलाओं को सौंपने के कदम की सराहना की। उन्होंने पीएम के इस कमद को रियल ना की रील बताया। जबकि अन्य लोगों ने इसे ध्यान आकर्षित करने वाले मुद्दों से ध्यान हटाने के उद्देश्य से उठाया गया कदम बताया। महिला दिवस के अवसर पर मोदी ने कहा था कि वह सात महिलाओं को जो समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत्र हैं उन्हें अपने सोशल मीडिया की कमान सौपेंगे। सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से वह अपनी कहानी साझा करेंगी।
एक्टिविस्ट मोनिका अरोड़ा, जो ग्रुप ऑफ इंटेलेक्चुअल एंड एकेडमिशन्स की राष्ट्रीय संयोजक हैं, ने इसे वास्तविक महिला का सम्मान करने की दिशा में एक कदम बताया जो जमीन पर मानवता की सेवा कर रही हैं। जिन महिलाओं का चयन किया गया है वह आश्चर्यजनक रहा है। एक लड़की, जिसके सोशल मीडिया पर केवल 2000 फॉलअर्स हैं, लेकिन वह पांच साल से अधिक समय से फूड बैंक चला रही है और हजारों लोगों को खाना खिला रही है। इसलिए प्रधानमंत्री वास्तविक महिला का सम्मान कर रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *