कोरोना वायरस से बचाव को उठाये गये कदमों की समीक्षा की पीएम ने

779
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर विभिन्न मंत्रालयों द्वारा अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा की। समाचार एजेंसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने इस बैठक में कोरोना वायरस के कारण पैदा हुए राष्घ्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालातों की भी जानकारी ली। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्घ्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चैबे के साथ साथ विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
पीएमओ में हुई इस बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ईरान में फंसे भारतीयों को जल्द से जल्द निकालने की योजना बनाएं। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव संजीव कुमार ने बताया कि देश में तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस तरह भारत में कारोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। दो मामले लद्दाख में सामने आए हैं। ये दोनों ही मरीज ईरान से भारत आए हैं जबकि एक मामला तमिलनाडु में पाया गया है। तमिलनाडु में जिस शख्स में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है वह ओमान से भारत आया था।
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बीमारी फैलने की स्थिति में मरीजों को आइसोलेशन में रखने के लिए पर्याप्त जगहों की पहचान कर लें। मालूम हो कि चीन में कोरोना वायरस से शनिवार को 28 और लोगों की मौत हो गई। इस तरह चीन में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,070 पहुंच गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना वायरस से 100,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि चीन में अब नए मामलों में कमी देखी जा रही है। चीन में शनिवार को इस संक्रमण के 99 नए मामले सामने आए।

LEAVE A REPLY