Share

एजेंसीं न्यूज
नई दिल्ली। सीएए- एनआरसी के विरोध में दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों के पीछे आफगानिस्तान मॉड्यूल का आईएस आतंकी कनेक्शन सामने आया है। दिल्ली की स्पेशल सेल ने रविवार को जामिया नगर से जम्मू कश्मीर की दंपती को पकड़ा है। पकड़े गए दंपती के पास से भड़काऊ किताबें व काफी आपत्तिजनक समग्रियां बरामद हुई हैं।
यह दोनों आरोपी काफी वक्त से इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रोविंस आंतकी संगठन के संपर्क में थे। दोनों आरोपी शाहीन बाग व जामिया में युवाओं को सीएए-एनआरसी के विरोध में बरगालने का काम कर रहे थे। साथ ही एक धर्म विशेष के युवाओं को आतंकी वारदातों के लिए उकसा रहे थे।
आरोपियों पर आतंकी घटना की साजिश रचने का भी आरोप है। स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह आरोपी आईएस आतंकियों के लगातार संपर्क में थे। दोनों आरोपी को स्पेशल सेल गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। दंपति से पूछताछ के बाद कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
अफगानिस्तान के खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रोविंस संगठन के संपर्क में कश्मीरी दंपती का नाम सामने आया है। स्पेशल सेल ने जामिया नगर इलाके से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले जहनेज (पति) और हिना (पत्नी) को पकड़ा है। दोनों के ऊपर आरोप है कि यह लोग शाहीन बाग व जामिया के प्रदर्शन में तीन महीने से सक्रिय थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *