Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। भारत में 30 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली सरकार ने एहतियात के तौर 31 मार्च तक सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी है कि कोरोनवायरस के मद्देनजर दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राइमरी स्कूल (कक्षा 5 वीं तक) शुक्रवार से 31 मार्च तक बंद रहेंगे।
दिल्ली में भी एक व्यक्ति के कोरोनावायरस के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी कोरोनावायरस को लेकर स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है। इसमें कोरोनावायरस से जुड़े लक्षणों के प्रति अलर्ट रहने बच्चों की साफ-सफाई को लेकर खासतौर पर सजग रहने को कहा गया है।
एडवाजरी में एहतियात के तौर पर बच्चों को अपने हाथ सैनिटाइजर से धोने, किसी में भी वायरस के लक्षण दिखने पर तुरंत सूचित करने, स्कूल में ज्यादा भीड़ एकत्र ना होने के निर्देश दिए गए हैं। चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस भारत समेत दुनिया के 70 देशों में फैल चुका है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक लोगों की मौत कोरोनावायरस के कारण हो चुकी है और संक्रमण के 89,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इटली से भारत घूमने आए 16 लोगों में इस वायरस के होने की पुष्टि हुई है और इन लोगों का बस चालक भी इस वायरस की चपेट में आ गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मामले के बाद उनसे मिलने वाले कुल 66 लोगों की पड़ताल की गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *