Share

ग्वालियर। पबजी गेम की लत के चलते एक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 18 वर्षीय युवक ने कथित आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है मृतक पबजी गेम का आदी था और इसी के चलते उसकी मौत हुई है। यह मामला हजीरा पुलिस थाना क्षेत्र का है। हजीरा पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल हरिप्रताप चैहान ने कहा, उसकी (मृतक) मां का कहना है कि उसे (मृतक) पबजी गेम की लत थी। हमें अभी तक मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हम फिलहाल जांच कर रहे हैं। इसी तरह जमशेदपुर में मोबाइल पर पबजी गेम खेलने की लत में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने पिता के खाते से तीन लाख रुपये गंवा दिए थे। दरअसल एक व्यक्ति बैंक खाते से किश्तों में ऑनलाइन बड़ी राशि निकाले जाने की शिकायत लेकर साइबर थाने पहुंचा था, जिससे इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस ने जब जांच शुरू की सं पबजी गेम खेलने के दौरान राशि की कटौती की बात सामने आई। पुलिस ने उस बच्चे को व्यक्ति के साथ बुलाया। जिसके बाद शिकायतकर्ता बच्चे को लेकर थाने पहुंचा और वहां पुलिस की पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह पबजी गेम खेलता है। उसने ही अपने पिता का एटीएम कार्ड का नंबर रजिस्टर कराया था। बेटे का नाम आते ही पिता शिकायत वापस लेकर लौट गए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *