Share

एजेंसी न्यूज
लखनऊ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सात मार्च को अयोध्या का दौरा करने से पहले ही उत्तर प्रदेश में माहौल बनने लगा है। शिवसेना से राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में अपनी सरकार के सौ दिन का कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में सात मार्च को अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करेंगे। उद्धव ठाकरे के अयोध्या पहुंचने से पहले उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। संजय राउत ने गुरुवार को लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की तारीख घोषित होने से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का अयोध्या दर्शन का कार्यक्रम है। वह सात मार्च को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इससे पहले बीते नवंबर में उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे। तब उनके साथ शिवसेना के सांसद भी थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *