Share

हरिद्वार। होमगार्ड जवान पद के लिए आज आवेदन करने की आज आखिरी तिथि है। जिससे अचानक दफ्तर के बाहर युवाओं की भीड़ उमड़ आई है। भीड़ को देखते हुए अधिकारियों वे ब्लॉकवार फार्म जमा करने की व्यवस्था की है, ताकि भीड़ को आसानी से कंट्रोल कर आवेदन लिए जा सके। होमगार्ड इंस्पेक्टर एमपी मैठानी ने बताया कि शुरू में हर दिन पांच-छह सौ युवक आवेदन जमा करने के लिए युवा आ रहे थे। लेकिन पिछले तीन दिनों से यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को 2053 युवाओं ने फार्म जमा करवाए । बुधवार को यह आंकड़ा बढ़कर लगभग तीन हजार तक पहुंच गया। अब तक कुल आठ हजार आवेदन जमा कराए जा चुके हैं। इंस्पेक्टर एमपी मैठानी ने बताया कि अंतिम तारीख के बाद कोई भी फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदनों की जांच करने के बाद भर्ती परीक्षा के लिए अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी। बता दें होमगार्ड विभाग जिले भर से 106 युवाओं को भर्ती कर रहा है। इसमें 18 महिलाएं और 88 पुरुष शामिल हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *