Share

एजेंसीं न्यूज
तेजपुर। असम के बिस्वनाथ जिले में दसवीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे सात लड़कों को एक 12 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करके उसकी हत्या करने के आरोप में पकड़ा गया है। बच्ची की हत्या करने के बाद उसे एक पेड़ पर लटका दिया गया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने बताया कि घटना शुक्रवार की है जो चकला गांव के गोहपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। हाईस्कूल का लीविंग सर्टीफिकेट ले चुके यह सभी आरोपी वारदात के बाद से फरार थे। एक पुलिस टीम ने कई जगहें दबिशें डालकर इन्हें गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने परीक्षा के बाद लड़की को एक पार्टी की तैयारी के लिए अपने घर पर आमंत्रित किया था। माना जा रहा है कि लड़कों ने लड़की से शुक्रवार की रात दुष्कर्म किया और फिर उसे घर के पास जंगल में एक पेड़ पर लटका दिया। लड़की का शव अगले दिन शनिवार को मिला था।
हाल ही में मध्य प्रदेश में इंदौर के चर्चित माय होम होटल का कर्ताधर्ता अमित सोनी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया, जिनमें पता चला कि ये लोग असम से महिलाओं को लाकर होटल में देह व्यापार करते थे। अपना दामन साफ रखने के लिए आरोपित महिलाओं को नौकरी पर रखते वक्त ही उनसे 100 रुपये के स्टांप पेपर पर सहमति पत्र लिखवा लेते थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *