Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मेरठ। सुरक्षा के कडी व्यवस्था के साथ शुक्रवार को जुमे की नवाज मेरठ मंडल में शांतिपूर्ण ढ़ंग से अदा की गई। किसी भी जिले से कोइ बवाल की खबर नहीं है। एसएसपी और डीएम सड़कों पर उतरकर अपने क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही सभी जिलों में भारी पुलिस बल व पीएसी के जवानों को उतारा गया है। इसके अलावां ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।
दिल्ली हिंसा में मरे कुल 39 लोगों और सुरक्षा में लापरवाही ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों को हिलाकर रख दिया है। इसी के मद्देनजर प्रदेश में सरकार कोई लापरवाही नहीं करना चाहती है। खासकर दिल्घ्ली के आसपास के क्षेत्र। जिसमें मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बुलंदशहर और बिजनौर मुख्घ्य रूप से है। मेरठ में जुमे की नमाज पर कड़ी सुरक्षा एसएसपी अजय साहनी और डीएम अनिल धींगरा दोनों अफसर संयुक्त रूप से फोर्स के साथ जिले का भ्रमण कर रहे हैं हापुड़ अड्डे से जाकिर कॉलोनी चैकी उसके बाद लिसाड़ी गेट चैराहा और फिर भूमिया पुल उसके बाद मेट्रो प्लाजा होते हुए रेलवे रोड चैराहे के पास रुके उसके बाद बेगम पुल चैकी पर सुरक्षा का जायजा लिया साथ ही जुमे की नमाज अदा कराने के लिए मस्जिदों के बाद फोर्स लगाई गई। वहीं बागपत, शामली और सहारनपुर में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही संदिग्धों को तुरंत पकड़कर पुछताछ की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *