Share

मुरादाबाद। 28 फरवरी से दिनांक 01 मार्च 2020 तक चलने वाले जनपद मुरादाबाद में पैरो से पोलियों ग्रस्त दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क पोलियों करेक्टिव सर्जरी शिविर का आयोजन केन्द्रीय पुलिस चिकित्सालय सिविल लाइन मुरादाबाद में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कैम्प में पहंुचकर चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा एक दिव्यांगजन के पैर के ठीक होने के संबंध में भी डाक्टर से वार्ता की। उन्होंने दिव्यांगजनों से कहा कि वह अन्य दिव्यांगजनों को भी इस कैम्प के बारे में जानकारी दें ताकि अन्य दिव्यांगजन भी इसका लाभ उठा सके। इच्छुक दिव्यांगता पोलियों करेक्टिव सर्जरी से संबंधित आयोजित शिविर में अपना परीक्षण कराकर निःशुल्क सर्जरी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *