Share

एजेंसी न्यूज
भुवनेश्वर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भुवनेश्वर में कहा कि दिल्ली में जो हुआ वह बहुत परेशान करने वाला है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। कई लोगों के साथ एक पुलिस कर्मी और एक आईबी अधिकारी की जान चली गई। पीड़ितों के परिवारों को मदद दी जानी चाहिए और शांति लौटानी चाहिए। पूर्वोत्तर दिल्ली में हिंसा के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की विपक्ष की मांग पर ममता बनर्जी ने कहा कि अभी, इस समस्या का हल होना चाहिए, राजनीतिक चर्चा बाद में हो सकती है।
आपको बता दें कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक शुक्रवार को बैठक हुई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक में भाग नहीं ले रहे है। ईजेडसी की 24वीं बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल तथा बिहार के उनके समकक्ष क्रमशरू ममता बनर्जी और नीतीश कुमार भाग ले रहे हैं। वहीं दिल्ली हिंसा के लिए कांग्रेस गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफे की मांग कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *