Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। ओडिशा के भुवनेश्वर जनता मैदान में गृह मंत्री अमित शाह ने सीएए के समर्थन आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, लेफ्ट और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि विपक्ष नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में क्यों झूठ बोल रहा है? मैं यहां फिर से दोहराता हूं कि किसी भी मुस्लिम या अल्पसंख्यक की नागरिकता को सीएए के माध्यम से नहीं लिया जाएगा, क्योंकि यह नागरिकता देने के लिए एक अधिनियम है जो इसे दूर नहीं ले जाएगा।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन लोगों को नागरिकता देने और मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए सीएए लेकर आए हैं, जिन पर धर्म के आधार पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अत्याचार हो रहा है. जिनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *