देहरादून। मंडल और जिलों की कार्यकारिणी गठित होने के बाद अब उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष सहित 28 नाम शामिल हैं। साथ ही विभिन्न मोर्चा के छह प्रदेश अध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बंशीधर भगत की ताजपोशी के बाद से ही सभी की निगाहें उनकी टीम पर टिकी हुई थी। हाल ही में प्रदेश कार्यकारिणी के नाम फाइनल करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ विमर्श किया था। तब सभी नाम करीब फाइनल कर दिए गए थे। इनकी घोषणा आज की गई।
भाजपा प्रदेश कार्याकारिणी का आकार छोटा रखा गया है। भविष्य में इसके विस्तार की गुंजाइश भी रखी गई है। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा दो प्रदेश महामंत्री, एक महामंत्री संगठन, आठ उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव, छह प्रवक्ता, छह प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष के नाम घोषित किए।
प्रदेश उपाध्घ्यक्ष पद के लिए विधायक खजान दास, पुष्घ्कर सिंह धामी के साथ ही अनिल गोयल, कैलाश शर्मा, राजकुमारी गिरी, कुसुम कंडवाल, देवेंद्र भसीन और खिलेंद्र चैधरी के नाम शामिल हैं।
प्रदेश महामंत्री के पद की जिम्मेदारी उधमसिंह नगर के राजेंद्र भंडारी और देहरादून महानगर के कुलदीप कुमार को दी गई। इनके अलावा अजय कुमार को प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।