20 से अधिक युवकों ने कोल्हू स्वामी पर बोला हमला

202
Share

मंगलौर। मंगलौर गुड़ मंडी में एक कारोबारी की दुकान पर 20 से अधिक युवकों ने एक कोल्हू स्वामी पर हमला बोल दिया। कोल्हू स्वामी के साथ मारपीट के साथ गाली-गलौज भी की गई। कोल्हू स्वामी के पक्ष में जब कुछ लोग आए तो आरोपित मौके पर तीन मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव निवासी परवेज और इकराम ने कोल्हू लगा रखी है। अपने गुड़ को वह मंडी स्थित रामचंदर अजीत कुमार की फर्म पर बेचने के लिए आते हैं। परवेज गुड़ लेकर मंडी आए थे। रात वह कारोबारी के यहां बैठे थे। तभी उनकी कोल्हू पर ईंधन की सप्लाई करने वाला भगवानपुर चंदनपुर गांव का एक व्यक्ति करीब 20 युवकों को लेकर वहां पहुंच गया। उसने कोल्हू ठेकेदार के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उससे रुपये लूटने का भी प्रयास किया। इस पर कारोबारी ने शोर मचा दिया। जिस पर अन्य कारोबारी, पल्लेदार और अन्य लोग डंडे लेकर मौके की ओर दौड़ पड़े। खुद को घिरा पाकर आरोपित मौके से भाग निकले। इस दौरान आरोपित तीन बाइकों को मौके पर ही छोड़ गए। इस संबंध में कारोबारी ने तहरीर दी है। पुलिस ने बाइकों को कब्जे में ले लिया है।

LEAVE A REPLY