Share

देहरादून। एक जालसाज ने महिला को 2.97 लाख रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी दिलाने का लालच देकर 78 हजार रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज की गई है।
शिमला बाईपास स्थित वन विहार कॉलोनी में रहने वाले अमित कुमार पांडे ने बताया कि उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर सात फरवरी को एक शख्स का फोन आया। उसने खुद को एक इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपके पिता की 2.97 लाख की इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो लैप्स होने वाली है। अगर आप पॉलिसी की रकम प्राप्त करना चाहती हैं तो कुछ कागजात भेजने होंगे, जिससे पड़ताल की जा सके। उसने कागजातों का मिलान होने पर पॉलिसी की रकम बैंक खाते में डालने की बात कही।
इस पर अमित की पत्नी ने आरोपित की बताई मेल आइडी पर संबंधित कागजात भेज दिए। इसके बाद उसने अलग-अलग शुल्क के नाम पर महिला से 77 हजार 971 रुपये अपने बैंक खाते में जमा करा लिए। यह रकम महिला ने उसे गूगल-पे के जरिये भेजे। अमित ने इसकी शिकायत प्रदेश के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में करने के साथ ई-मेल के जरिये पुलिस अधिकारियों को भी भेजी है। देहरादून साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि यदि पीड़िघ्त ने शिकायत दी होगी तो वह मार्क होकर साइबर थाने चली गई होगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *