थाइलैंड की राजकुमारी ने रुद्रपुर में की शॉपिंग, आम का अचार भाया

212
Share

रुद्रपुर। खराब मौसम के कारण जब थाइलैंड की राजकुमारी महाचक्री शिरीनधोर्न की फ्लाइट लेट हुई तो वह रुद्रपुर में शॉपिंग के लिए निकल पड़ी। बिग बाजार में उन्घ्होंने शॉपिंग के दौरान पॉपकार्न का लुत्घ्फ उठाया तो आम का अचार भी भाया। इस दौरान उन्घ्होंने अपने लिए भारतीय परिधान भी लिए। इसके पहले सुगह नाश्घ्ते में पूड़ी व आलू की सब्घ्जी खाई।
थाईलैंड की राजकुमारी महाचक्री विशेष विमान से गुरुवार को दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचीं थीं, जहां से वह कार से काठगोदाम सर्किट हाउस गईं। गुरुवार देर रात नैनीताल से वापस रुद्रपुर लौटीं। शुक्रवार सुबह ब्रेक फास्ट में राजकुमारी ने पूड़ी व आलू की सब्जी ली। सुबह आठ बजकर 24 मिनट पर पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए विमान से रवाना होना था, मगर सुबह में हल्के बादल के साथ कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता कम थी। लिहाजा विमान लैंड नहीं कर सका। इस पर विमान दिल्ली के लिए वापस हो गया।
इस बीच राजकुमारी ने होटल के पास में ही बिग बाजार में शापिंग की। उन्होंने पॉपकार्न खाया, आम का अचार, कोक व कुर्तियां भी खरीदीं। करीब 20 मिनट तक भ्रमण कर विभिन्न उत्पादों को देखा। दुकानदार ने फोटो खींचा। उन्होंने दल की मीडिया टीम से खरीदारी करते समय उत्पादों का फोटो खिंचवाया। इसके बाद लंच मेें चिकन टिक्का, चिकन मसाला, दाल मखनी व रोटी खाई। इसके बाद एक बजकर 34 मिनट पर पंतनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। वह विशेष विमान से अपराह्न दो बजकर दो मिनट पर दिल्ली चली गईं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद थी और चिकित्सकों की एक टीम भी मौजूद थी।

LEAVE A REPLY