Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। नाबालिग स्कूली बच्चों द्वारा दुपहिया वाहन चलाने की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान आए दिन चलता रहता है। गुरूवार को भी एसपी यातायात सतीश चन्द्र ने प्रभारी निरीक्षक यातायात पवन कुमार को साथ लेकर बगल गांव चैराहा, विल्सोनिया स्कूल पर आकस्मिक चेकिंग की। जिसमें अवयस्क बच्चो द्वारा स्कूटी व बाइक चलाने पर उनके अभिभावकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की गई। वहीं चैपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट न लगाने एवं बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के भी चालान किये गये। एसपी यातायात ने बताया कि कुल 42 वाहनों का चालान किया गया तथा 26 वाहनों से 27500 रूपये का शमन शुल्क वसूला गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *