Share

रुड़की। सोने की मूर्ति का झांसा देकर किसान से दो लाख की ठगी हुई। यह ठगी एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले दंपती ने की। रकम वापस मांगने पर अब पीड़िघ्त को धमकी मिल रही है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंगलौर थाना क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी संदीप सिंह किसान हैं। 18 जनवरी को संदीप सिंह अपनी कार से हरिद्वार से लौट रहे थे। कलियर के पास उसे एक दंपती मिली। दंपती ने उसे बताया कि वह कलियर के पास स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। बातों-बातों में दंपती ने बताया कि उनके रिश्तेदार के पास एक सोने की मूर्ति है। जिसे वह बेचना चाहता है। उन्होंने सोने की मूर्ति की कीमत आठ लाख रुपये बताई।
रुड़की के नगर निगम पुल पर दंपती ने उसे सोने की मूर्ति दिखाई। इसके बाद उसका एक टुकड़ा तोड़कर जांच कराने के लिए दिया। संदीप सिंह ने सुनार से जांच कराई तो पता चला कि यह टुकड़ा सोने का है। संदीप सिंह ने छह लाख रुपये में यह मूर्ति खरीदने की बात कही। संदीप सिंह ने अगले दिन दो लाख रुपये लेकर उनके पास पहुंचा। संदीप सिंह ने बाकी के चार लाख रुपये एक सप्ताह बाद देने की बात कही। जिस पर दंपती राजी हो गए। दो लाख रुपये लेकर दंपती ने उसे मूर्ति सौंप दी।
अगले दिन जब संदीप सिंह ने मूर्ति की जांच कराई तो वह पीतल की निकली। मूर्ति पीतल की निकलने से संदीप सिंह के होश उड़ गए। अगले दिन वह दंपती के पास पहुंचा तो उसने रकम वापस मांगी। जिस पर दंपती ने उसे धमकी दे दी। जिससे संदीप सिंह डर गया। संदीप सिंह ने इस घटना की जानकारी अपने परिचितों को दी परिचितों ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने को कहा। जिसके बाद पीड़ित ने सिविललाइंस कोतवाली पुलिस से इस मामले की शिकायत की। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *