Share

ऋषिकेश। नरेंद्र नगर विधानसभा अंतर्गत ढालवाला के श्रीदेव सुमन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा को नंबर वन बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
पार्टी के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि भाजपा को देश ही नहीं दुनिया भर में नंबर वन संगठन बनवाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का चैमुखी विकास हुआ है। उत्तराखंड में भी विकास की गंगा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में तेजी से बह रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनुशासित कार्यकर्ताओं के बूते दिल्ली चुनाव में भी पार्टी शानदार सफलता हासिल करेगी।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, मंडल अध्यक्ष ढालवाला-मुनिकीरेती राकेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, जयप्रकाश कोठारी, बीना जोशी, गोपाल चैहान, जितेंद्र चैहान, मदन कोठरी, सुनील उनियाल, राजेश भट्ट, राजपाल ठाकुर, विजय बिष्ट, कमला गुनसोला, सचिन रस्तोगी, सुभाष चैहान, वैभव थपलियाल, हर्ष ग्वाड़ी, विपिन कुकरेती, विजय लक्ष्मी, विजय बडोनी, विजेन्द्र मोघा, मनीष मनवाल, राजेश, गौतम आदि उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *