Share

रुड़की। सिविल अस्पताल रुड़की में गुरुवार को हाईटेक लेबर रूम और आई ओटी का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के बाद महापौर और अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल में अन्य सुविधाएं बढ़ाने का आश्वासन दिया।
सिविल अस्पताल रुड़की में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मैटर्नल एंड चाइल्ड हेल्थ योजना के तहत आठ बेड का एलडीआर भवन बनाया गया है। साथ ही आई ओटी भी बनाई गई है। गुरुवार को महापौर गौरव गोयल, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती एवं एनएचएम देहरादून के एमडी जुगल किशोर ने संयुक्त रूप से हाईटेक लेबर रूम और आई ओटी का लोकार्पण किया। महापौर गौरव गोयल ने कहा कि सिविल अस्पताल रुड़की में निगम से जुड़ी सुविधाएं विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। महानिदेशक अमिता उप्रेती ने कहा कि हाईटेक लेबर रूम प्रदेश के चुनिदा अस्पतालों में ही है। इसका लाभ गर्भवती महिलाओं को मिलेगा। वहीं आई ओटी अलग से बनने से आंखों के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल को बड़े अस्पतालों की तर्ज पर सुविधाओं से लैस किया जाएगा। कहा कि सिविल अस्पताल में आगामी समय में कई अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके चलते यहां के लोगों को उपचार के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी, एससीएमओ डॉ. अजय कुमार, सीएमएस डॉ. संजय कंसल, डॉ. एके मिश्रा, डॉ. मनीष दत्त, तरुण कुमार आदि सहित अनेक लोग मौजूद है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *