कई राज्यों में मंगलवार से फिर बरस सकते हैं झमाझम बदरा

175
Share

नई दिल्ली। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना है जिससे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर मौसम एकबार फिर करवट बदल सकता है। मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 04 फरवरी की शाम तक बारिश शुरू हो सकती है। यही नहीं अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है जबकि पूर्वी असम में हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि कश्मीर घाटी में चिल्ले कलां के 31 जनवरी को खत्म हो जाने के बावजूद सर्दी का सितम जारी है। श्रीनगर में बीती रात का तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 12 डिग्री जबकि गुलमर्ग में माइनस 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY