Share

एजेंसी न्यूज
वाराणसी। दीनदयाल अस्पताल में कोरोना का एक संदिग्ध मरीज सोमवार को भर्ती कराया गया है। भोजूबीर निवासी एक युवक बीते 23 जनवरी को चीन के जियामेन से कोलकाता आया और वहां से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। लखनऊ से प्रदेश में चीन से आए तीन लोगों पर निगरानी रखी जा रही थी। वाराणसी के युवक की तबीयत खराब होने के बाद चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल में गहन चिकित्सा के लिए निगरानी में रखा गया है। साथ ही युवक का सैंपल जांच के लिए बाहर भेज दिया गया है।
दीनदयाल अस्पताल में चिकित्सक हालांकि अभी उसे संदिग्ध मरीज मानकर ही इलाज कर रहे हैं। मगर रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि युवक असल में कोरोना वायरस की चपेट में है या कोई सामान्य बीमारी है। पीडित युवक के अनुसार वह कोरोना प्रभावित क्षेत्र से दूर चीन के जियामेन शहर में नौकरी कर रहा था। मगर बीमारी का असर व्यापक होने के बाद 23 जनवरी को चीन छोड़कर वापस अपने घर की ओर रवाना हो गया। चीन से वह सीधे कोलकाता दमदम एयरपोर्ट आया और वहां से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर वाराणसी आ गया।
परिजनों के अनुसार युवक की स्थिति सामान्य थी मगर दो दिनों से बीमार होने के बाद चिकित्सकों से संपर्क कर बताया गया तो संबंधित को कोरोना का संदिग्ध मानकर इलाज शुरू किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार कोरोना के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। जहां पर पीडित को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। युवक के बीमार होने की जानकारी शीर्ष स्तर पर दे दी गई है। हालांकि जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाता तब तक युवक को संदिग्ध मरीज मानकार ही इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सुबह करीब दस बजे युवक अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए आया था, चीन से आने की जानकारी होने के साथ ही युवक का इलाज संदिग्ध मरीज मानकर शुरू करने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को बता दिया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *