धरने पर डटी रही आंनगबाड़ी कार्यकर्ता

181
Share

गोपेश्वर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशासन की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया के बाद भी धरने पर डटे हैं। बारिश के दौरान दशोली विकासखंड की आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना जारी रखा। आंगनबाड़ी कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। प्रशासन उनका उत्पीड़न कर रहा है। धरना देने वालों में अनिता देवी,गीता नेगी , सरोज , शांति तिवारी, प्रभा, मुन्नी, पूनम सहित कई कर्मचारी शामिल थे।

LEAVE A REPLY