Share

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव प्रचार लगातार जोर पकड़ रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की पुरजोर कोशिश में लगी है। भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रैली की और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला।
रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि उन्होंने (आप) कहा था कि वे यमुना नदी का पानी साफ कर देंगे। केजरीवाल जी, आज मैं आपको चुनौती देता हूं कि अपनी कमीज उतारिए और यमुना में डुबकी लगाइए। आपको यमुना नदी की हालत का अंदाजा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज जो प्रदूषण का स्तर है इसके लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो केजरीवाल सरकार की निष्क्रियता जिम्मेदार है। दिल्ली की हवा में जहर घुला है।
अमित शाह ने कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जब आप 8 तारीख को मतदान करें, तो ये मत सोचना कि आपका एक वोट किसी को विधायक बनाएगा। आपका एक वोट बहुत ताकतवर है। आपका एक वोट पूरे देश में ये संदेश देने वाला है कि दिल्ली के मतदाता शाहीन बाग वालों के साथ है या भारत माता के बेटों के साथ है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार झूठ पर झूठ बोलती जा रही है। जब हमारे विधायकों ने दिल्ली के स्कूलों की पोल खोली तो केजरीवाल कह रहे हैं कि आप दिल्ली का अपमान कर रहे हो। अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल जी, इंदिरा जी को एक जमाने में उनके आस-पास रहने वाले कहते थे श्इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिराश्। अब हम आपके झूठ का पर्दाफश करते हैं इसमें दिल्लीवालों का क्या अपमान हुआ? आप अपने आप को दिल्ली समझते हो क्या?
अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार दिल्ली में मोदी सरकार बना दो, मैं आपसे कहता हूं कि पांच साल में जहां झुग्गी है वहीं पक्का मकान देने का काम मोदी जी करेंगे। हमने कहा था कि डीडीए की लैंड पॉलिसी देहात और किसानों के लिए हम बनाएंगे। आज 79 गांवों को शहरी ग्राम का स्टेटस देने का काम भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। इसी के कारण शहरी विकास से जुड़ी हुई सारी योजनाएं गांव में आ जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *